1222 - 1222 - 1222 - 1222
कमाने वालों की यारों कमाई छूट जाती है
मुहब्बत सिर चढ़े तो फिर पढ़ाई छूट जाती है
बड़े रिश्ते, मुहब्बत, दोस्ती देखी ज़माने में
ज़रा सी बात पर अब तो कलाई छूट जाती है
इकाई की जगह तुम हो दहाई की जगह दुनिया
इकाई याद रहती है दहाई छूट जाती है
भले ही डीजिटल हम हों गए हों पर गरीबी है
अभी पैसे की किल्लत से दवाई छूट जाती है
मुसलसल काम ही है फार्मूला कामयाबी का
मुसलसल दूध मथने पर मलाई छूट जाती है
– अतुल मौर्य
तारीख: 11 /04/2021